Sunday, January 25, 2026

              CG: पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या… बीच चौराहे पर ले जाकर पत्थर से कुचला सिर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर वारदात

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित लाहेरी गांव में नक्सलियों ने युवक की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने गांव के बीच चौराहे पर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर मार डाला। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और उसे मौत की सजा दी। शव के पास से पर्चे भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला गढ़चिरौली जिले के धोड़राज पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम दिनेश पुसू गावड़े (27) है, जो भामरागढ़ तहसील के लाहेरी गांव का रहने वाला था। शुक्रवार रात को नक्सली इसके घर पहुंच गए। उन्होंने युवक को घर से बाहर निकाला, फिर गांव के चौराहे पर ले जाकर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को चौराहे पर ही फेंक दिया। वारदात को अंजाम देकर नक्सली जंगल की तरफ लौट गए।

              नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। गांव वालों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

              कुछ दिन पहले की थी स्टूडेंट की हत्या

              कुछ दिन पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के इसी इलाके में एक स्टूडेंट साईनाथ नरोट (26) की हत्या की थी। इस पर भी पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया था। छात्र गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई करता था, जो किसी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था। नक्सलियों ने छात्र को मारकर शव गांव में ही फेंक दिया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : 25 जनवरी को मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

                              रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह ,उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के...

                              Related Articles

                              Popular Categories