CG: MP के युवक को छत्तीसगढ़ की कार ने रौंदा, मौत… ढाबे पर खाने के लिए रुका, पिकअप में छूटे फोन को वापस लेने जा रहा था

            DURG: दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे पिकअप चालक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक 10 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौत हो गई। पिकअप में छूटे फोन को वापस लेने जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

            मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के चिचोली निवासी नंद किशोर मसकरी पिता दुलीचंद मसकरी (25 वर्ष) के रूप में की गई है। नंद किशोर के भाई दिनेश मसकरी ने बताया कि पिकअप वाहन MH 35 AJ 0793 में सवार होकर वो लोग बालाघाट से ककड़ी लोड कर शुक्रवार रात को रायपुर के लिए निकले थे।

            हादसे में मरने वाले नंद किशोर के भाई दिनेश मसकरी और दोस्त अजय मेश्राम।

            हादसे में मरने वाले नंद किशोर के भाई दिनेश मसकरी और दोस्त अजय मेश्राम।

            ढाबा में खाना खाने रुके थे सभी

            रायपुर में ककड़ी अनलोड कर शनिवार सुबह 9 बजे बालाघाट लौट रहे थे। चालक नंद किशोर ने मुरमुंदा नंदनी के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए पिकअप रोक लिया। सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर किशोर अपने भाई दिनेश मसकरी और दोस्त अजय मेश्राम ढाबे के अंदर चले गया।

            अचानक नंद किशोर को याद आया कि उसका मोबाइल पिकअप में ही छूट गया है। वो मोबाइल लेने के लिए वापस पिकअप की तरफ जाने लगा। तभी एसयूवी वाहन CG 07 CH 9620 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में नंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

            इसी एसयूवी गाड़ी ने नंद किशोर को टक्कर मारी है।

            इसी एसयूवी गाड़ी ने नंद किशोर को टक्कर मारी है।

            सदमे में भाई और दोस्त

            भाई दिनेश मसकरी ने बताया कि मेरी आंखों के सामने कार ने भाई नंद किशोर को टक्कर मार दी। भाई ने मेरे हाथों में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद भाई और दोस्त काफी सदमे हैं। नंदनी पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories