Monday, March 2, 2026

              सारंगढ़ में शुरू हुआ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की चेकिंग….

              • 24 जून तक प्रातः 9 से शाम 7 बजे तक होगा एफएलसी कार्य

              सारंगढ़ बिलाईगढ़: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा 2023 की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टोरेट सारंगढ़ के समीप कृषि उपज मंडी परिसर के वेयर हाउस में वोटिंग मशीनों का प्रारंभिक चरण पर जांच 18 जून को शुरू किया गया है, जो 24 जून तक प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। इस कार्य में 14 इंजीनियरों के टीम को स्कूल शिक्षा विभाग के 31 मास्टर ट्रेनर के साथ राजस्व, निर्वाचन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

              एफएलसी कार्य- यह ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रारंभिक स्तर पर जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) है। इसमें मशीनों की सफाई के बाद प्री-एफएलसी के तहत सीयू, बीयू और व्हीव्हीपैट की जांच की जाती है, फिर कई चिन्ह को लोड किया जाता है, जिसका प्रसारण कक्ष के एलईडी में ऑनस्क्रीन की जाती है। मशीनों में वोटिंग का मॉक टेस्ट किया जाता है, इन जांच स्तरों के किसी भी स्तर पर मशीनों के फेल होने पर रिजेक्ट कर वापस किया जाता है और जांच में पास होने पर आगे के स्तर में जांच के सभी चरणों को पूरा किया जाता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories