Friday, February 20, 2026

              Chhattisgarh Bajrang Sena’s Protest On Valentine’s Day : छत्तीसगढ़ में वैलेंटाइन डे का विरोध करने सड़कों पर उतरे बजरंगी, पदाधिकारी ने दी चेतावनी जहां भी मिलेंगे जोड़े पकड़कर कराएंगे शादी

              भिलाई: छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने दुर्ग जिले में चेतावनी जारी की है कि वो इस बार वैलेंटाइन डे का विरोध अलग तरीके से करेंगे। उन्होंने सभी लड़के लड़कियों के परिजनों को संदेश दिया है कि वो अपन बच्चों पर निगरानी रखें। यदि कोई प्रेमी जोड़ा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिला तो वो उन्हें पकड़कर उनकी वहीं पर शादी करा देंगे। उनके इस बयान के बाद से पूरे जिले में पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया है।

              आज 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे का दिन है। इस दिन को जहां लोग एक दूसरे के साथ आपसी प्रेम और सौहार्द के रूप में मनाते हैं वहीं बजरंग दल इसका विरोध करते हैं। बजरंग दल के लोगों का मानना है कि ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इससे उनकी संस्कृति बदनाम हो रही है। लड़के लड़की गलत दिशा की ओर जाते हैं। इसलिए वो लोग ऐसे किसी भी त्यौहार या पर्व का समर्थन न करके उसका विरोध करते हैं।

              बजरंग दल के लोगों ने प्रेमी जोड़ों को लेकर जारी की चेतावनी

              बजरंग दल के लोगों ने प्रेमी जोड़ों को लेकर जारी की चेतावनी

              छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम ने इसे लेकर एक बयान भी दिया है। रवि का कहना है कि छत्तीसगढ़ बजरंग दल वैलेंटाइन डे का जमकर विरोध करेगा। विदेशी संस्कृति के विरोध में पहले रैली निकाली जाएगी। फिर पार्क, होटलों और सार्वजनिक जगहों पर सर्चिंग की जाएगी। और यहां जो भी प्रेमी जोड़े पकड़ाएंगे उनके माता-पिता को बुलाकर उनकी शादी कराएंगे।

              शादी कराने के लिए थोक में खरीदे मंगलसूत्र

              इस बार बजरंगियों ने विरोध को लेकर अलग ही तैयारी की है। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम ने मंगलसूत्र भी खरीद लिए हैं। वे अपने साथ एक पंडित को भी साथ लेकर जाएंगे। अगर कहीं भी प्रेमी जोड़े मिले तो वे उनके माता-पिता को बुलाएंगे और उनकी वही शादी कराएंगे। माता पिता के विरोध के भी बजरंगी नहीं मानेंगे और लड़का लड़की की शादी जबरदस्ती कराएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              Related Articles

                              Popular Categories