Monday, February 16, 2026

              Chhattisgarh : बैंककर्मी ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की शिकायत, कहा- पति-पत्नी के झगड़े में पुलिसकर्मियों ने उसे जमकर पीटा, खतरे में बताई खुद की जान

              दुर्ग: जिले में पति-पत्नी के झगड़े में मोहन नगर थाने की पुलिस पर बुरी तरह पीटने का आरोप लगाने वाले पीड़ित ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मामले की शिकायत की। पीड़ित बैंककर्मी तेजेश शर्मा ने दुर्ग पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव से कहा कि ट्रेनी डीएसपी आकांक्षा पांडेय के कहने पर सीएसपी टीम के आरक्षक राजीव रंजन सिंह, कमलेश यादव, हवलदार विश्वजीत टंडन और अन्य ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

              कातुलबोड निवासी बैंककर्मी तेजेश शर्मा ने डिप्टी सीएम अरुण साव को बताया कि उसने एसपी, आईजी और मानव अधिकार आयोग में भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि उसके घर और आसपास फिर से पुलिसकर्मियों का आना शुरू हो गया है। पीड़ित ने डिप्टी सीएम को अपनी जान का खतरा भी पुलिस वालों से बताया है।

              बैंककर्मी तेजेश शर्मा सिर पर चोट के निशान दिखाते हुए।

              बैंककर्मी तेजेश शर्मा सिर पर चोट के निशान दिखाते हुए।

              पीड़ित तेजेश शर्मा ने डिप्टी सीएम से बीजेपी ऑफिस में मुलाकात कर उन्हें एक लिखित शिकायत भी दी है। पीड़ित ने उन्हें बताया कि 3 और 4 मार्च की दरम्यानी रात उसके और पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान पत्नी ने गुस्से में डायल 112 को फोन कर दिया। फिर मोहन नगर थाने में ट्रेनी डीएसपी आकांक्षा पांडेय ने बात करना सिखाने के नाम पर वहां मौजूद स्टाफ से उसे बुरी तरह पिटवाया।

              इसके बाद आरक्षक राजीव रंजन सिंह और कमलेश यादव ने बैट और पट्टे से उसे बुरी तरह पीटा। हवलदार विश्वजीत टंडन के साथ करीब 10-15 पुलिसकर्मियों ने उसे इतना मारा कि वो बेहाल हो गया।

              पीड़ित बैंककर्मी तेजेश शर्मा ने अरुण साव से की शिकायत।

              पीड़ित बैंककर्मी तेजेश शर्मा ने अरुण साव से की शिकायत।

              पत्नी ने भी मना किया, लेकिन उसे भी दी धमकी

              इस दौरान उसकी पत्नी ने डीएसपी और पुलिसकर्मियों से पति को छोड़ने की कई बार गुजारिश की। पीड़ित तेजेश खुद भी उनके सामने गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन न मारपीट रुकी और न उन्हें छोड़ा गया। यहां तक कि उसकी पत्नी को भी डीएसपी ने पीटने की धमकी दी, फिर धारा 151 लगाकर दूसरे दिन उसे छोड़ा गया।

              पीड़ित बोला – प्रो डीएसपी पांडे के कहते ही टूट पड़े पुलिसकर्मी

              पीड़ित तेजेश शर्मा ने बताया कि मोहन नगर थाने में किसी दूसरे मामले को लेकर थाने का माहौल पहले से गर्म था। सिविल ड्रेस में कुछ पुलिस वाले परेशान नजर आ रहे थे। इसी बीच प्रोबेशनर डीएसपी आकांक्षा पांडेय वहां पहुंची।

              आरोपी आरक्षक राजीव रंजन और कमलेश यादव।

              आरोपी आरक्षक राजीव रंजन और कमलेश यादव।

              पीड़ित ने आरोप लगाया है कि डीएसपी आकांक्षा ने पीड़ित तेजेश से अपराधियों के लहजे में बात की। जिसके बाद उसने पूछा मैडम मुझसे ऐसे क्यों बर्ताव कर रहे हो, कोई अपराधी तो नहीं हूं, पत्नी से झगड़ा ही हुआ है। बस इतना सुनते ही वो आग बबूला हो गई और अपने स्टाफ से पुलिस से बात करने का तरीका सिखाने बोली। उसके बाद सभी टूट पड़े।


                              Hot this week

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              BIG NEWS: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, आईडी कार्ड दिखाने को कहा

                              बर्लिन: जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान...

                              Related Articles

                              Popular Categories