Chhattisgarh : CM साय आज कोरिया में करेंगे दो दिनी जल महोत्सव की शुरुआत, झुमका का नजारा कश्मीर की डल झील की तरह होगा; जलाशय में शिकारे भी नजर आएंगे

          आज से झुमका जल महोत्सव का आयोजन।

          कोरिया: जिले में दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव गुरुवार से शुरू हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 1 बजे करेंगे। इस दौरान संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद ज्योत्सना महंत भी मौजूद रहेंगे। झुमका का नजारा कश्मीर की डल झील की तरह होगा, क्योंकि जलाशय में पांच शिकारे भी नजर आएंगे।

          कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि झुमका बोट क्लब को पर्यटन स्थल के तौर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। झुमका में पांच शिकारा नावों की शुरुआत भी मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

          झुमका जल महोत्सव के लिए तैयार मंच तैयार।

          झुमका जल महोत्सव के लिए तैयार मंच तैयार।

          झुमका जल महोत्सव की तैयारी पूरी

          झुमका जल महोत्सव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कोरिया एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि महोत्सव में हजारों लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

          झुमका जलाशय में कश्मीर की तरह दिखेंगे 5 शिकारे।

          झुमका जलाशय में कश्मीर की तरह दिखेंगे 5 शिकारे।

          मीत ब्रदर्स और इंडियन आइडल स्टार बांधेंगे समां
          झुमका जल महोत्सव में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव की पहली शाम को मशहूर बॉलीवुड संगीत निर्देशक जोड़ी मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति होगी। अगले दिन यानी शुक्रवार की शाम इंडियन आइडल फेम शनमुखा प्रिया, नचिकेत लेले और निहाल टाओरा प्रस्तुति देंगे।

          झुमका जलाशय के चारों और सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

          झुमका जलाशय के चारों और सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

          सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

          • 11.55 बजे- रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से बैकुंठपुर के लिए रवाना
          • 12.55 बजे- बैकुंठपुर, जिला-कोरिया आगमन
          • 1.00 बजे- झुमका जल महोत्सव-2024 में शामिल होंगे
          • 2.05 से 2.35 बजे- आरक्षित
          • 2.40 बजे- बैकुंठपुर, जिला कोरिया से रवाना होंगे
          • 3.40 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे


                    Hot this week

                    रायपुर : सौर ऊर्जा ने बदली दिवाकर लोधी के घर की तस्वीर

                    बिजली बिल हुआ शून्यप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से...

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    Related Articles

                    Popular Categories