छत्तीसगढ़ : रायपुर में गैरेज के बाहर खड़ी कार से शव बरामद, संदिग्ध परिस्थिति में महिला की लाश मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

              रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना का है.

              मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज की यह घटना है. रविवार की शाम गैरेज के बाहर एक कार में महिला की लाश मिली. मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और कार से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है.


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष-लेख : बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई

                              हजारों पंचायतों की बदली तस्वीरबाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान...

                              रायपुर : जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा

                              18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी–सबसे दूर,...

                              रायपुर : सुरक्षित मातृत्व की मिसाल

                              प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की...

                              रायपुर : धमतरी में जनजातीय गरिमा उत्सव का शंखनाद

                              पीएम जनमन और धरती आबा ग्रामों में सजेगा विकास...

                              Related Articles

                              Popular Categories