Chhattisgarh : भाभी से था अवैध संबंध…​​​​ छोटे ने बड़े भाई को मार डाला, गला घोंटकर हत्या की, दफनाने की थी तैयारी; वजह पूछने पर घबरा गया आरोपी

              कवर्धा: जिले में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने भाभी से प्रेम संबंध के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी का अपनी भाभी से अवैध संबंध था, जिसकी भनक उसके बड़े भाई को लग गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              मामला कुकदूर थाना इलाके के बांगर गांव का है। वारदात 7 मार्च की रात की है। 33 साल का बिरसु राम सैयम करीब 1 महीने बाद अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह काफी नशे में था और घर आकर सो गया था। नशे का फायदा उठाते हुए 21 साल के उसके छोटे भाई भीम सैयम ने मालिश करने के बहाने उसका गला दबा दिया।

              पुलिस ने बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              अंतिम संस्कार करने कब्रिस्तान भी ले गया शव
              आरोपी भीम हत्या करने के बाद सुबह करीबी लोगों के साथ भाई का अंतिम संस्कार करने कब्रिस्तान भी पहुंच गया। जब वह शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने लगा तो किसी रिश्तेदार ने मौत की वजह पूछी। इसी बीच आरोपी ने घबराते हुए कहा कि, ज्यादा शराब पीने से मौत हुई है।

              गांव वालों को शक हुआ जिसके बाद आरोपी ही लाश को वापस घर भी ले आया। इसी बीच पुलिस को लोगों ने जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

              PM रिपोर्ट से खुलासा, आरोपी ने भी कबूला जुर्म
              पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बिरसु राम की मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ की तो पता चला कि बिरसु की पत्नी हेमबती सैयम (28 वर्ष) का उसके छोटे देवर भीम सैयम (21 वर्ष) के साथ अवैध संबंध थे। मृतक को देवर-भाभी के अवैध संबंधों की खबर भी लग गई थी। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले बहुत विवाद हुआ था।

              बड़े भाई के बाहर जाने पर नजदीकी बढ़ी
              विवाद के बाद समाज और परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया था। कुछ दिन बाद मृतक बिरसु बोर गाड़ी में काम करने मध्यप्रदेश चला गया और करीब 1 महीने तक घर से बाहर रहा। इस दौरान देवर-भाभी और भी नजदीक आ गए। इसके बाद जब बिरसु वापस लौटा तो छोटे भाई ने जान ले ली।

              10 साल पहले हुई थी शादी
              बताया जा रहा है कि बिरसु राम सैयम की 10 साल पहले हेमबती सैयम के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। वह अक्सर बाहर रहता था जबकि पत्नी बच्चों के साथ घर में रहती थी। आरोपी देवर भीम सैयम भी गांव में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है।

              भाई के घर उसका आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान 3 साल पहले देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। इसके बाद जब बड़ा भाई आड़े आया तो छोटे भाई ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories