छत्तीसगढ़ : स्कूटी सवार पर गिरा होर्डिंग फ्लेक्स, आंधी-तूफान चलने के कारण हादसा, युवक को आईं चोटें; बाल-बाल बची जान

              DURG: मुंबई होर्डिंग हादसे के बावजूद छत्तीसगढ़ में सबक नहीं लिया गया। दुर्ग जिले के राजेंद्र पार्क चौक के पास एक स्कूटी सवार के ऊपर होर्डिंग का प्लेक्स गिर गया। जिससे वो जख्मी हो गया है। यदि पीछे से कोई बड़ा वाहन आ रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना रायपुर रोड की है।

              दरअसल, रायपुर रोड में स्थित एक परिसर के ऊपर बड़ी सी होर्डिंग लगी है। बुधवार शाम आंधी-तूफान चलने के दौरान चौक पार कर स्कूटी सवार युवक रायपुर की ओर जा रहा था। तभी हवा में उड़ रहे बड़े साइज का फ्लेक्स उसके ऊपर जा गिरा। स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। जिससे उसे चोटें आई हैं।

              होर्डिंग में लगा प्लेक्स।

              होर्डिंग में लगा प्लेक्स।

              कमीशन के चक्कर में जान से खिलवाड़- विश्व हिंदू परिषद

              विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव ने आरोप लगाया है कि, शहर में होर्डिंग्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन उसका ध्यान नहीं रखा जाता। होर्डिंग में लगे फ्लेक्स जर्जर हालत में होने के बाद भी उसे नहीं निकाला गया। जिसके चलते दुर्ग के राजेंद्र पार्क में हादसा हुआ है।

              निगम के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को राजेंद्र पार्क में हुई घटना को देखकर लोगों में आक्रोश है। फ्लेक्स अगर जर्जर हो गया है, तो उसे निकाल देना चाहिए। बड़े साइज के फ्लेक्स पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

              निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर।

              निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर।

              घटना क्यों और कैसे हुई, जांच करवाएंगे- निगम कमिश्नर

              इस मामले में निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि, कुछ दिन पहले ही होर्डिंग एडवरटाइजमेंट वालों की बैठक ली गई थी। जिसमें उन्हें सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कही गई थी। राजेंद्र पार्क का मामला संज्ञान में आया है। जहां घटना हुई है, उस होर्डिंग संचालक से जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही की जांच करवाकर उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: ब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, हादसे में दंपति समेत 4 लोगों की मौत

                              ब्रासीलिया: ब्राजील में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर...

                              Related Articles

                              Popular Categories