Sunday, February 22, 2026

              Chhattisgarh : सक्ती में भारी मात्रा में कबाड़ का सामान बरामद, 3 कबाड़ियों के ठिकानों पर रेड, दो ट्रक और गैस कटर मशीन भी जब्त

              सक्ती: जिले में शुक्रवार को तीन कबाड़ियों के यहां एक साथ रेड की कार्रवाई हुई। छापामार कार्रवाई में तीनों कबाड़ियों के गोदाम से भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया गया। स्क्रैप से संबंधित बिल मांगने पर गोदाम मालिक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने भारी मात्रा मे स्क्रैप को जब्त कर लिया। साथ ही दो ट्रक और गैस कटर मशीन भी जब्त किया है।

              जानकारी के मुताबिक, सक्ती पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में कबाड़ के समान के बड़े स्क्रैप यार्डों की आड़ में चोरी के अवैध सामान को खपाया जा रहा है। गाडियों को अवैध रूप से काट कर स्क्रैप में बेचा जा रहा है।

              इन जगहों पर पुलिस ने दी दबिश

              एसडीओपी मनीष कंवर के मार्गदर्शन मे तीन अलग-अलग टीम बनाकर शहर के अलग-अलग जगहों पर संचालित स्क्रैप यार्ड पर रेड की कार्रवाई की। पुलिस ने वार्ड नंबर 5 स्थित मेहमूद खान की कबाड़ दुकान में दबिश दी, जहां गोदाम में पुलिस को भारी मात्रा में कबाड़ मिला। साथ ही गैस कटर मशीन और सिलेंडर भी रखा मिला।

              इसके अलावा राजापारा स्थित कल्लू कबाड़ी के यहां भारी मात्रा में कबाड़ और कबाड़ से भरे दो ट्रक मिले। पुलिस ने कबाड़ से भरे दोनों ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं शहर के पास ग्राम बगबुढ़वा मे स्थित गिधेश्वर गबेल के ठिकाने पर भी पुलिस ने दबिश दी, जहां पुलिस को संदिग्ध रूप से लोहे के कबाड़ मिले, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।

              जब्त किए गए कबाड़ की कीमत लाखों में

              सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध समान जैसे घरों के कूलर, टीन की शीट्स, लोहे की चादरें, लोहे का सामान, चैनल गेट, आलमीरा और दो ट्रकों में भरा कई टन संदिग्ध सामान और कटर सामान बरामद हुआ है।

              इसके संबंध में यार्ड के संचालक, कल्लू मनिहार, मेहमूद खान और गिधेश्वर गबेल ने मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए कबाड़ की कीमत लाखों में हैं। वहीं संदिग्ध सामानो और ट्रकों को जब्त करके अग्रिम कारवाई की।

              कई साल बाद हुई कार्रवाई

              सक्ती में दो बड़े कबाड़ कारोबारी तेजी से फल फूल रहे हैं। कबाड़ी लंबे समय से अपना ये अवैध कारोबार नगर में संचालित कर रहे हैं। इन पर सालों से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी की बदौलत लंबे समय से यहां चोरी का माल आसानी से खपाया जाता रहा है।

              सरकारी कार्यालय के सामानों को कबाड़ बनाकर यहां ठिकाने लगाया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही और सक्ती जिले में नई एसपी के आने के बाद अब कबाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस की रेड देखने को मिली है। इससे अवैध कारोबार करने वालों में एक बार फिर डर का माहौल देखने को मिल रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              Related Articles

                              Popular Categories