Thursday, February 19, 2026

              Chhattisgarh : नगर पंचायत CMO ने विधायक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कांग्रेस ने किया खंडन; पढ़िए क्या है मामला

              सारंगढ़: इन दिनों बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे के जन्मदिन पर नगर पंचायत भटगांव में लगाए गए होर्डिंग को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। नगर पंचायत सीएमओ मधुलिका चंदेल ने विधायक कविता के खिलाफ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसका कांग्रेस ने खंडन किया है।

              ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि विधायक कविता प्राण लहरे के व्यवहार से क्षेत्र की जनता कार्यकर्ता और अधिकारी-कर्मचारी बखूबी वाकिफ है। भटगांव नगर पंचायत के सीएमओ की तरफ से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है, निराधार है। यह उनकी भाजपाई रूपी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

              नगर पंचायत में बीजेपी की लगी है होर्डिंग

              सीएमओ हमारे विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास है। रही बात होर्डिंग की, तो भटगांव नगर पंचायत के होर्डिंग में भाजपा के प्रचार की तस्वीर और भाजपा नेताओं के फ्लेक्स लगे हुए हैं। जबकि सीएमओ ने सरकार के योजनाओं का बखान अपने पत्र में कर भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच अपनी छवि बचाने की कोशिश की है।

              सीएमओ भाजपा के इशारे में चल रहीं

              ये सीएमओ शासन के कम और भाजपा की कार्यकर्ता ज्यादा प्रदर्शित हो रही है। जिस तरह हमारे विधायक से सीएमओ ने दबाव पूर्वक धमकी देने की कोशिश की है। उसका हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जरूर जवाब देंगे। भाजपा की इशारे में चलने वाली सीएमओ के मानसिकता सही कर देंगे।

              बीजेपी में शामिल हो जाएं सीएमओ- कांग्रेस

              सीएमओ ये मत भूले हम विपक्ष में रहकर हजारों बार आंदोलन करने वाली और देश की लोकतंत्र की रक्षा करने वाली कांग्रेस के सिपाही है। इसका मुहतोड़ जवाब देंगे। नगर पंचायत सीएमओ बताए कि भाजपा द्वारा लगाए गए होर्डिंग की अनुमति उन्होंने किस तारीख को जारी किया था। उसकी अनुमति की रसीद किसके पास है। सीएमो को भाजपा के नेताओं के बहकावे में ही काम करना है, तो भाजपा में शामिल हो जाए और स्वतंत्रपूर्वक कार्य करें।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories