Chhattisgarh : सड़क हादसे का शिकार हुए PCC चीफ, दीपक बैज की कार को फॉलो गाड़ी ने मारी टक्कर, कोंडागांव में हुआ हादसा

        कोंडागांव: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी गाड़ी को फॉलो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हालांकि, वे बिल्कुल ठीक हैं। बताया जा रहा है कि, जगदलपुर से रायपुर जाते वक्त कोंडागांव के नजदीक हादसा हुआ है।

        दरअसल, दीपक बैज शनिवार की सुबह जगदलपुर से रायपुर के लिए निकले थे। उनका काफिला जब नेशनल हाईवे-30 पर कोंडागांव के भूमका नाला के पास पहुंचा। उसी समय सामने से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक को देख गाड़ी धीमी की।

        इसी बीच दीपक बैज के काफिले में शामिल फॉलो गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में दीपक बैज बाल-बाल बच गए। बता दें कि, दीपक बैज को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                Related Articles

                Popular Categories