Friday, February 20, 2026

              Chhattisgarh : मुठभेड़ के बीच STF जवानों पर भालुओं का हमला, नक्सलियों को घेरते वक्त अटैक, जवान बोला- जख्मी होने पर भी लड़ते रहा

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 30 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवान जब नक्सलियों को घेरने पोजिशन ले रहे थे, तभी जंगल में 4 से 5 भालुओं ने STF जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है।

              हालांकि, किसी तरह बंदूक का बट और जंगल में पड़ी लकड़ी से डराकर भालुओं को भगाया गया। खास बात रही कि जवान जख्मी हालत में ही नक्सलियों से मुठभेड़ करता रहा। सुबह उसे चॉपर के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की स्थिति ठीक है। सिर्फ पैरों में चोट आई है।

              पीछे से आकर भालू ने किया हमला- घायल जवान

              घायल जवान मंगल मंडावी ने बताया कि फायरिंग के दौरान भालू पीछे से आए। फायरिंग के दौरान पीछे से 3 भालू आए। अचानक देखने के बाद बांस में घुसकर बचने की कोशिश की, लेकिन भालुओं ने हमला कर दिया। जवान ने बताया कि जब मैं गिर गया तो भालू वहां से भाग गया। इस दौरान हम 5 लोग थे। सुबह हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया है।

              जवान को अस्पताल लाया गया है।

              जवान को अस्पताल लाया गया है।

              ASP रॉबिंसन गोरिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, सुबह हम नक्सलियों को घेर लिए थे। उसी दौरान अचानक भालुओं ने हमला कर दिया। यदि हवाई फायरिंग कर भालुओं को डराकर भगाते तो नक्सलियों को पता लग जाता और वे सचेत हो जाते। किसी तरह भालुओं के झुंड को जवानों ने भगाया। फिर नक्सलियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा।

              जंगली जानवरों से लड़ना भी चुनौती

              हजारों वर्ग मीटर में फैला अबूझमाड़ का जंगल नक्सलियों के साथ-साथ जंगली जानवरों का सबसे सुरक्षित ठिकाना है। यहां तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा समेत अन्य जंगली जानवर भारी तादात में हैं। ऑपरेशन पर निकलने वाले जवान दिन रात जंगल की खाक छानते हैं। जहां उन्हें जंगली जानवरों का भी खतरा होता है।

              3 महिला समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया गया।

              3 महिला समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया गया।

              3 महिला समेत 10 नक्सली ढेर

              मारे गए इन 10 नक्सलियों में 3 महिला माओवादी भी शामिल है। 10 पुरुष माओवादियों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में से गढ़चिरौली DVCM जोगन्ना और DVCM विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है। इन दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।


                              Hot this week

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              Related Articles

                              Popular Categories