छत्तीसगढ़ : दूल्हे के साथ ठगी, युवक ने लड़की के रिश्तेदारों को दो लाख देकर की शादी, सुहाग रात में फरार हो गई दुल्हन; FIR दर्ज

            सारंगढ़: ग्राम पंचायत अमझर में दूल्हे के साथ ठगी का मामला सामने आया है। लड़के ने लड़की के रिश्तेदारों को 2 लाख रुपए देकर शादी की। लेकिन, दुल्हन सुहाग रात को फरार हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

            यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है। केशव प्रसाद पटेल का सम्पर्क मोबाइल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी एक अनजान व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपनी परिचित युवती पूजा पटेल की फोटो भेज शादी का प्रस्ताव रखा। केशव को लड़की पसंद आई। उसके सहमति देने पर युवती के परिजन ने मंदिर में विवाह की बात कही। साथ ही खर्च के लिए दो लाख रुपए ले लिए। 21 मई को युवक-युवती का सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में विवाह हुआ। इसके बाद केशव दुल्हन को अपने घर ले आया।

            रात के समय जब कमरे में दूल्हा सो गया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई। करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। केशव ने अपने परिजन को घटना के बारे में बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया। उनका मोबाइल फोन बंद था। तब परिवार को ठगी का पता चला। उन्होंने घटना की शिकायत कोतवाली थाना में की। पुलिस ने मामले में जांच के बाद ही कुछ बता पाने की बात कही।


                          Hot this week

                          KORBA : चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को सतर्क रहने और...

                          KORBA : उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन...

                          Related Articles

                          Popular Categories