Chhattisgarh : सहेली पर नीयत बिगड़ी तो बॉयफ्रेंड को मार डाला, पहले नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटा; फिर सड़क पर फेंकी लाश

              Balrampur : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका और नाबालिग सहेली ने मिलकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि युवक ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश की थी। मना करने पर भी वो नहीं मान रहा था। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुटसूरा निवासी वीरेंद्र यादव (18) अपनी बहन के साथ बलरामपुर के वार्ड क्रमांक- 2 मरियमपारा में किराए से रहता था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी बहन को एक युवक ने फोन कर बताया कि वीरेंद्र बेहोशी की हालत में किसी युवती के घर के बाहर पड़ा है।

              मृतक वीरेंद्र यादव (18 वर्ष) का फाइल फोटो।

              मृतक वीरेंद्र यादव (18 वर्ष) का फाइल फोटो।

              लोगों की मदद से हॉस्पिटल लेकर पहुंची बहन

              वीरेंद्र की बहन पुनीता मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से भाई को हॉस्पिटल लेकर गई। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र खुंटे, बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

              फंदे से गला घोंटकर मार डाला

              पुनीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ग्राम पुटसूरा की ही रहने वाली हैं और किराए के मकान में रहकर कॉलेज में पढ़ती हैं। पूछताछ में युवती ने बताया कि वीरेंद्र से उसका अफेयर चल रहा था। होली के दिन वो उनके घर आया था।

              यहां उसे और उसकी सहेली को देख वीरेंद्र की नीयत बिगड़ गई। उसने दोनों से दुष्कर्म की कोशिश की। उसे मना भी किया, लेकिन वो नहीं माना। इससे आक्रोशित होकर दोनों ने घर में रखी नाइलोन की रस्सी को पंखे की रॉड में फंसाया और फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया। इसके बाद गला घोंटकर मार डाला।

              कत्ल के बाद लाश को घर के बाहर फेंका

              वीरेंद्र यादव की लाश को युवती और उसकी सहेली ने घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चली गईं। मंगलवार सुबह उन्होंने देखा, तो वीरेंद्र यादव की लाश वहीं पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने अपने एक परिचित युवक को दी, जिसने वीरेंद्र की बहन को कॉल कर भाई के वहां पड़े होने की जानकारी दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो यूरिया से बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बालोद जिले के डौंडी लोहारा...

                              रायपुर : अवैध खनन मामले में 5 हाईवा और जेसीबी जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन...

                              रायपुर : जनजातीय विकास विभाग का सुशासन की ओर बड़ा प्रशासनिक कदम

                              योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ...

                              Related Articles

                              Popular Categories