छत्तीसगढ़ : पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, लाश को घसीटकर नाली में फेंका, पति फरार; 24 घंटे में दूसरा मर्डर

              बलौदाबाजार: जिले में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएं हुई हैं। लोहिया नगर नयापारा में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं एक दिन पहले हुए मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, नयापारा निवासी पति-पत्नी के बीच बुधवार रात लगभग 8 बजे विवाद हुआ था। पति ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की, फिर पत्थर से कुचलकर घर के आंगन में हत्या कर दी। हत्या के बाद पति विनय दुबे ने पत्नी सरस्वती कुर्रे (26) के शव को घसीटकर घर के बाहर नाली में फेंक दिया।

              पति की तलाश में जुटी पुलिस

              नाली में पड़ा शव को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है। दोनों की एक 8 माह की बेटी भी है।

              दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपी अरुण शुक्ला।

              दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपी अरुण शुक्ला।

              ​​दूसरे हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

              जिले के भाटापारा के शांति नगर में मंगलवार रात अविनाश यदु (50) की लाश मिली थी। इस मामले में 2 आरोपियों को संलिप्तता पाई गई। जिसमें से एक आरोपी अरुण शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लाला उर्फ आनंद फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

              गाली-गलौज कर नींद से जगाया, इसलिए मार डाला

              आरोपी अरुण ने पुलिस को बताया कि, रात में सोने के दौरान अनिवाश ने गाली-गलौज कर नींद से जगा दिया था। इसलिए उसे पत्थर से कुचल दिया। उसके साथी लाला ने अविनाश के हाथ की नश काट दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘हर घर जल’ से बदली जोगीमारा की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

                              56 घरेलू नल कनेक्शन से नियमित जल आपूर्ति, ग्रामीणों...

                              रायपुर : आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

                              आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories