Chhattisgarh : टायर फटने से युवक की मौके पर मौत, 25 फीट ऊपर उछला, सीने के भार गिरने से टूटे दोनों हाथ; ट्रैक्टर का डिस्क बदलते समय हुआ हादसा

            बालोद: जिले के ग्राम कुर्दी में ट्रैक्टर का डिस्क बदलते समय टायर फटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक करीब 25 फीट ऊपर उछाला और धड़ाम से जमीन पर गिरा। पूरा मामला अरजुंदा थाना क्षेत्र के कुर्दी गांव का है।

            मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम तुलेश मानिकपुरी (25) निवासी कोंगनी बताया जा रहा है, जिस ट्रैक्टर का टायर फटा उसके मालिक का नाम देरहू राम है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​​​​

            डिस्क बदलते वक्त फटा टायर।

            डिस्क बदलते वक्त फटा टायर।

            3 बोल्ट खोल चुका था युवक

            घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर का डिस बंद हो चुका था, जिसे बदलने के लिए खोल रहा था। तीन बोल्ट ही खोल पाया था और अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। युवक प्रेशर से दूर जाकर गिरा। उसके दोनों हाथ टूट गए और दम तोड़ दिया।

            ट्रैक्टर के टायर फटने से गई जान।

            ट्रैक्टर के टायर फटने से गई जान।

            जांच में जुटी पुलिस

            गांव के सरपंच संजय साहू ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इसकी आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के वक्त युवक सीने के भार में गिरा है।

            बालोद में डिस्क बदलते वक्त टायर फटा।

            बालोद में डिस्क बदलते वक्त टायर फटा।

            टायर फटने के बाद लगी लोगों की भीड़।

            टायर फटने के बाद लगी लोगों की भीड़।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories