Chhattisgrah: 12 साल तक शारीरिक शोषण, फिर शादी से मुकरा युवक, दूसरी युवती से करने वाला था विवाह; उससे पहले ही हुआ गिरफ्तार

              पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक

              सरगुजा: जिले के सीतापुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 12 साल तक दैहिक शोषण करने वाला युवक शादी से मुकर गया। युवती ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल को युवती ने सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, साल 2011 में उसकी जान पहचान कोटछाल निवासी कपिल देव बड़ा से हुई थी। जान पहचान के बाद कपिलदेव बड़ा ने उसे पसंद करने और शादी करने का झांसा दिया। वह उसे दिसंबर 2011 में अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद से वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।

              दूसरी युवती से शादी करने वाला था युवक

              इस बीच युवती को जानकारी मिली कि कपिल देव बड़ा दूसरी युवती से विवाह करने की फिराक में है। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो कपिल देव ने शादी करने से इंकार कर दिया। 19 अप्रैल 2024 को पीड़िता ने सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 (2) (एन) के तहत अपराध दर्ज किया।

              आरोपी युवक गिरफ्तार

              सीतापुर पुलिस ने आरोपी कपिल देव बड़ा (32) को कोटछाल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में आरोप स्वीकार किया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का बड़ा असर

                              प्रदेश में बिजली बचत की नई मिसाल: जुलाई में...

                              Related Articles

                              Popular Categories