Saturday, February 14, 2026

              BIG Breaking: स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला.. एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे; सीने में 4-5 गोलियां लगीं, पुलिस की वर्दी में आए थे हमलावर, इलाके को किया गया सील 

              ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास। – फाइल फोटो

              भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर में एक ASI ने उन पर फायरिंग की। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

              पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग की। चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

              यह तस्वीर ASI गोपालदास की है, जिसने स्वास्थ्य मंत्री पर गोलियां चलाई हैं।

              यह तस्वीर ASI गोपालदास की है, जिसने स्वास्थ्य मंत्री पर गोलियां चलाई हैं।

              झरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक
              नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

              फोटो हमले के तुरंत बाद का है। लोग स्वास्थ्य मंत्री को संभालते नजर आ रहे हैं।

              विधानसभा पोर्न विवाद में भी फंसे थे

              नब किशोर दास 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे। इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था। इस मामले में नब किशोर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है। यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसी समय इसे बंद कर दिया था।


                              Hot this week

                              कोरबा: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखकर मॉडल वार्ड बनाएं- कलेक्टर कुणाल दुदावत

                              होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने...

                              कोरबा: कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

                              अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशकोरबा (BCC NEWS 24): दो...

                              रायपुर: गुरुकुल परंपरा एवं नैतिक शिक्षा के समन्वय पर बल- रूपनारायण सिन्हा

                              पीएम श्री विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया...

                              कोरबा: उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम

                              कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग...

                              Related Articles

                              Popular Categories