Durg News : डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आंख की बीमारी से था परेशान; काफी इलाज कराने के बाद भी नहीं हो रहा था सुधार

        दुर्ग: जिले के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक को आखों से दिखाई नहीं देता था। इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया।

        अंडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि निकुम गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कुंजलाल धनकर पिता कोमल धनकर (28 साल) ने अपने घर में फांसी लगाई थी। उसका घर कच्चा है। उसने घर की छत में नायलोन की रस्सी के सहारे फंदा बनाया और उसमें झूल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदा से नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

        आंख की बीमारी से था ग्रसित

        पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पहले कुंजलाल अच्छा था। इसी बीच उसे आंख की बीमारी हो गई। उसे कम दिखाई देने लगा। काफी इलाज कराने के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो डिप्रेशन में आ गया। वो बीती देर रात अपने घर में उठा और छत पर जाकर लकड़ी के म्यार में रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया।



                Hot this week

                KORBA : आपका पुराना खिलौना किसी बच्चे की नई खुशी बन सकता है

                सेवा संकल्प अभियान के तहत खिलौना दान रथ को...

                रायपुर : शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल

                गजरथ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लिया हाथियों के संरक्षण...

                Related Articles

                Popular Categories