तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत… नहाने के दौरान हुआ हादसा, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थित दंतेश्वरी सरोवर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। पानी में बुजुर्ग का शव देखकर इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव को बाहर निकाल लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मैंगू नेताम है जो आंवराभाटा के कबाड़ी पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, युवक सुबह तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह गहराई में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद इलाके के लोग वहां पहुंचे तो तालाब के किनारे कपड़े देखे। आस-पास कोई नहीं दिखा। फिर लोगों की नजर तालाब के बीच पानी में एक शव में पड़ी।

              जिसके बाद इसकी जानकारी सिटी कोतवाली के जवानों को दी गई। जवान मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। वहीं शव को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

                              एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का...

                              Related Articles

                              Popular Categories