Thursday, February 12, 2026

            2 ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, केशकाल घाट में लगा जाम… 4 घंटे तक मार्ग रहा बाधित; ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा

            कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के केशकाल घाट में 2 ट्रकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। केशकाल घाट के अंतिम मोड़ में हादसा होने की वजह से मार्ग बाधित हो गया। करीब 3 से 4 घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने अब मार्ग खुलवा दिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

            वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

            वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

            जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। ओवरटेक करने के चलते केशकाल घाट के 11वें मोड़ में हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 करीब 3 से 4 घंटे तक बाधित रहा। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

            एक-एक कर वाहनों को निकाला गया।

            एक-एक कर वाहनों को निकाला गया।

            जवानों ने ट्रकों को किनारे करवाया। फिर एक-एक कर वाहनों को निकाला। बताया जा रहा है कि अभी मार्ग खुल गया है। वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। दरअसल, महीने भर के अंदर करीब 5 से 6 बार केशकाल घाट हादसों के चलते जाम हुआ है। लगातार हो रहे हादसों की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


                          Hot this week

                          कोरबा: ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

                          कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील...

                          रायपुर : महापरीक्षा अभियान 2025 में 91 प्रतिशत शिक्षार्थी उत्तीर्ण

                          984 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बंदूक छोड़ कलम के माध्यम...

                          Related Articles

                          Popular Categories