बेटी की शादी के दिन पिता की मौत… बिजली का स्विच छूते ही शरीर में फैला करंट, मौके पर तोड़ा दम: गम में बदली खुशियां

              कांकेर: जिले में बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है।

              सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था।

              करंट लगने से पैर इस तरह से फूल गया।

              करंट लगने से पैर इस तरह से फूल गया।

              इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था। इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। इसी दौरान वह झुलस गया। उसने जोर से चिल्लाया भी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। इतने में सोनू राम की मौत हो गई।

              मंगलवार को ही शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

              मंगलवार को ही शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

              खेती किसानी करता था मृतक

              सोनू राम को बेसुध अवस्था में देख, परिजन उसे अस्पताल भी ले गए। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और मंगलवार को ही परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि सोनू राम खेती किसानी का काम करता था। उसकी बेटी भी घर पर रहती है। परिजनों ने बताया कि सोनू राम काफी खुश था। मगर अचानक से यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत

                              वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक से 8 लाख रुपये...

                              रायपुर : हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल, बदली ग्राम राहुद की तस्वीर

                              जल जीवन मिशन बना ग्रामीणों के जीवन में बदलाव...

                              रायपुर : घोड़ागांव एनीकट के कार्यों के लिए 4.16 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories