Friday, February 27, 2026

              पहले शादी, फिर गर्लफ्रेंड के साथ लगाई फांसी… हफ्ते भर पहले हुआ था विवाह; दूसरी युवती संग एक ही फंदे पर लटका मिला युवक

              बालोद: जिले में एक नई नवेली दुल्हन शादी के हफ्तेभर बाद ही विधवा हो गई। उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम सिब्दी में शनिवार को दोनों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। युवक की शादी हफ्तेभर पहले ही हुई थी। यहां तक कि अभी उसकी दुल्हन भी मायके गई हुई है। मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवक विकास उर्फ विक्की बांधव (23 वर्ष) की शादी एक हफ्ते पहले डोंगरगढ़ के कातुलवाह गांव की रहने वाली युवती से हुई थी, लेकिन विकास रेशम निषाद (19 वर्ष) नाम की युवती से प्यार करता था, मगर उससे उसकी शादी किसी वजह से नहीं हो पाई। रेशम सूरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गंधरी की रहने वाली थी।

              प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या।

              प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या।

              इधर मई के शुरुआत में विकास की शादी डोंगरगढ़ के कातुलवाह गांव की युवती से हो गई। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर वो अपने घर ले आया, फिर चौथिया के बाद दुल्हन वापस मायके चली गई, जिसे थोड़े दिनों के बाद युवक को लाने जाना था। परिजनों ने बताया कि युवक शुक्रवार रात 9 बजे घर से निकला। वहीं युवती रेशम भी उसी वक्त अपने घर से निकली। दोनों ने सिंगारपुर और सिबदी के बीच पेड़ पर फंदा बनाकर एक साथ लटक गए।

              प्रेमी-प्रेमिका की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली, एक हफ्ते पहले युवक की हुई थी शादी।

              प्रेमी-प्रेमिका की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली, एक हफ्ते पहले युवक की हुई थी शादी।

              अगले दिन देखी लाशें

              शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक और युवती की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतारा। दुपट्टे और गमछे को जोड़कर एक ही फंदा बनाया गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तब जाकर दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी।

              मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              परिजन बोले-युवक ने नहीं बताया

              मृत युवक के घरवालों ने कहा कि बेटे ने कभी किसी और युवती से प्रेम करने की बात नहीं कही थी और जब उसकी शादी दूसरी युवती से तय हुई, तो उसने उस वक्त भी इस बात का विरोध नहीं किया था। उसने अपनी मर्जी से ही शादी की थी।

              उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी अजीत महोबिया ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। दोनों ने क्यों खुदकुशी की, इस बात की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा

                              केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ली वर्चुअल बैठकपरिवहन...

                              Related Articles

                              Popular Categories