पूर्व मंत्री का कलेक्टर पर गंभीर आरोप… महेश गागड़ा बोले- नहीं उतरा कमीशन का भूतपूर्व, कहा- चहेते ठेकेदारों और सप्लायर्स का मनमाना काट रहे चेक

              बीजापुर: जिले में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा है कि कलेक्टर के ऊपर से कमीशन का भूत नहीं उतरा है। अपने चहेते ठेकेदारों और सप्लायर्स को बैक डेट पर मनमाना चेक दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें पहले भी चेताया गया था। इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव से की गई है।

              दरअसल, चुनाव से पहले और चुनाव के बाद से महेश गागड़ा लगातार कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। महेश गागड़ा का आरोप है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा कांग्रेस MLA विक्रम मंडावी के साथ मिलकर पैसों का गबन कर रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों और सप्लायर्स को मोटी कमीशन के तहत काम दे रहे हैं।

              निष्पक्ष चुनाव न करवाने का लगाया आरोप

              पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कलेक्टर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बीजापुर विधानसभा में निष्पक्ष रूप से चुनाव नहीं करवाया है। कलेक्टर और SP इन दोनों ने मिलकर कांग्रेस से विक्रम मंडावी को जिताया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा और विक्रम मंडावी दोनों के बीच में लंबी सांठ-गांठ है। ये दोनों मिलकर जनता पैसों का दुरुपयोग करते हैं। जिले में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध

                              स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणारायपुर...

                              रायपुर : 17वें राज्य स्तरीय सीएससी दिवस पर बस्तर ने लहराया परचम

                              सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के...

                              रायपुर : शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक निलंबित

                              वायरल वीडियो प्रकरण में कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल...

                              Related Articles

                              Popular Categories