हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में टूरिस्ट वाहन खाई में गिरा, चार लोगों की मौत; 17 को रेस्क्यू किया गया, 4 की हालत गंभीर, रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

              पटलिकुहल (कुल्लू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार रात करीब 9 बजे एक टूरिस्ट गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें 4 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है।

              डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी।

              इससे वाहन बंजार की ओर उतरते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक जिभी में ठहरे हुए थे और जलोरी पास से लौट रहे थे।

              अंधेरे में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

              अंधेरे में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

              अस्पताल में भर्ती घायलों की फोटो

              अस्पताल में भर्ती घायल

              अस्पताल में भर्ती घायल


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories