बिलासपुर में रफ्तार ने ली आरक्षक की जान… फ्लाईओवर में बेकाबू वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दूसरा आरक्षक गंभीर

              BILASPUR: बिलासपुर में रविवार की रात तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक में सवार 2 आरक्षकों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

              आरक्षक संदीप कुर्रे (31) सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। रविवार की रात वह अपने आरक्षक दोस्त नवीन बागड़े के साथ किसी काम से रायपुर रोड तिफरा की तरफ गया था। दोनों बाइक में सवार थे। रात करीब 10 बजे दोनों आरक्षक बाइक से शहर की तरफ लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। उसी समय अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।

              इस हादसे में आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत होने की संभावना है।

              इस हादसे में आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत होने की संभावना है।

              सिर में आई गंभीर चोट, मौके पर हुई मौत
              घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल नवीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक संदीप के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

              इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

              इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

              वाहन की तलाश के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
              हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षकों की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाशी कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उद्यमिता से बदल रहीं अपनी तकदीर

                              महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसालरायपुर...

                              रायपुर : जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

                              जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों...

                              रायपुर : रायपुर एमआरएमए पहल 2.0 के तहत जशपुर में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित

                              पाँच वर्षीय तसर रेशम विकास कार्ययोजना तैयार करने की...

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories