जय सिंह अग्रवाल बोले- कर्नाटक से सबक ले BJP…. कहा- छत्तीसगढ़ में चल रही कांग्रेस की लहर, गौठानों में घोटाला साबित करे भाजपा

              बिलासपुर: प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बिलासपुर में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव से उन्हें सबक लेना चाहिए। समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा के नेता किस आधार पर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा गौठानों में घोटालों के आरोपों को साबित करें, तो दोषियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को शहर पहुंचे मंत्री अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां भी गए, वहां बहुत से घोषणाएं की, जो भी समस्याएं आई उसका त्वरित समाधान भी किया। कहीं स्कूल तो कहीं कॉलेज सहित जनता की डिमांड आई, उससे कहीं ज्यादा घोषणाएं उन्होंने की है। भेंट मुलाकात अनूठी पहल है, ऐसी पहल पहले किसी सरकार ने नहीं किया है।

              रतनपुर कांड में दोषियों पर होगी कार्रवाई
              रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मां को जेल भेजने और पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठने को लेकर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था और जांच में कमी पाई गई, इसलिए टीआई को लाइन अटैच किया गया है। इस केस की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

              महिलाओं को टिकट दिलाने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व
              महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के बिलासपुर प्रवास के दौरान विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट की मांग कके सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हर जाति और हर वर्ग के लोग टिकट मांगते हैं। ऐसे में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भी दायित्व है, कि वो महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाए।

              भाजपा के 1300 करोड़ के घोटाले पर किया कटाक्ष
              एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने खाड़ी से नहीं बाड़ी से तेल मिलने का दावा किया था और रतनजोत घोटाला किया था। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान है, 1300 नहीं 13 हजार करोड़ का आरोप लगा सकते हैं। लेकिन, गौठानों में क्या गलत हुआ है, क्या घोटाला किया गया है, उसे भाजपा साबित करे तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी

                              सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसालएकीकृत...

                              Related Articles

                              Popular Categories