जांजगीर-चांपा: जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है योजनाओं के एलईडी वैन…

        • विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण उत्साह के साथ हो रहे हैं शामिल

        जांजगीर-चांपा (BCC NEWS 24): विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन बुधवार को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक में पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।

        विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत केरा, देवरी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पुरेना, देवरी, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेऊ, रसोटा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत सिलादेही, देवरानी, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोटमीसोनार एवं अकलतरी में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

        विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरूवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी-विकसित भारत संकल्प यात्रा 04 जनवरी को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मिसदा, गंगाजल (मुख्यालय मिसदा), तुलसी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत बेलटुकरी, खैजा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेकरी, मुड़पार च, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखाली, लखुर्री, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मधुवा, पिपरसत्ती में आयोजित किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

                रायपुर : सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’

                विकसित भारत जीरामजी योजना से सेंड फिल्टर निर्माण ने...

                Related Articles

                Popular Categories