कोरबा: 2 भालुओं ने ग्रामीण पर किया हमला… तेंदूपत्ता तोड़ने गया था ग्रामीण, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

              कोरबा: जिले के बोतली गांव में भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण को आनन-फानन में संजीवनी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था, उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया।

              जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोतली गांव निवासी सतिंदर राठिया (55 वर्ष) अन्य लोगों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था। इस दौरान उसका सामना दो भालुओं के साथ हो गया। वो जब तक भाग पाता, तब तक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, कंधे और चेहरे पर जख्म के निशान हैं।

              भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

              भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

              शोर सुनकर दूसरे लोग मौके पर पहुंचे और भालुओं को खदेड़ा। लोग तुरंत घायल ग्रामीण को लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई। घायल सतिंदर राठिया ने बताया कि कई ग्रामीण भालू से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गए थे, उसने जैसे ही पेड़ पर चढ़ना चाहा, भालू ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि लोगों के चीख-पुकार मचाने पर वो भाग गया, नहीं तो उसकी जान चली जाती।

              घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और घायल को गांववालों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल ग्रामीण की हालत खतरे से बाहर है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कौड़ूटोला बना प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का आदर्श मॉडल

                              संचालित यूनिट से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को...

                              KORBA : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ

                              जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा...

                              Related Articles

                              Popular Categories