KORBA : अप्रैल-मई में किसानों को 2101.85 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण, खरीफ सीजन की तैयारियां तेज

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों के तहत किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा अप्रैल एवं मई माह में व्यापक स्तर पर उर्वरक वितरण किया गया। जिला कोरबा में 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक कुल 2101.85 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में सर्वाधिक 1165.85 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया। इसके अलावा 310.85 मीट्रिक टन डीएपी, 67.75 मीट्रिक टन एमओपी, 437.70 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 119.70 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराया गया। अप्रैल माह में कुल 191.51 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया गया, जबकि मई माह में वितरण बढ़कर 1910.34 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

              कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं सतत वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं एवं अन्य माध्यमों से किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी कृषि विभाग को दें। प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सके।


                              Hot this week

                              KORBA : उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग

                              त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदानकोरबा (BCC NEWS...

                              कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

                              आंकड़ों का संग्रहण पूर्णकोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं...

                              Related Articles

                              Popular Categories