KORBA : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती निरस्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल संचालन समिति, जिला कोरबा द्वारा जारी विज्ञापन के माध्यम से जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक रिक्त पदों की संविदा आधार पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।
              लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा 30 मई 2026 को जारी निर्देश के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रचलित संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक रिक्त पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जारी पूर्व विज्ञापन अब प्रभावी नहीं रहेगा।


                              Hot this week

                              KORBA : सरल, सुगम और समयबद्ध सेवाओं का प्रभावी माध्यम बना सेवा सेतु

                              आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर रोशन कुमार टंडन ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories