कोरबा: किसान के घर में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा… फुफकारने की आवाज सुनकर डरे लोग, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

          कोरबा: जिले के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम मंदिर के बगल में बने किसान के घर में गुरुवार को कोबरा घुस आया। 6 फीट लंबे कोबरा सांप को देखकर लोग घबरा गए। लोगों ने स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

          जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी की दोपहर में 6 फीट लंबा नाग खेत से निकलकर किसान के घर में घुस आया। नाग के फुफकारने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे में सांप को देख डर गए। उन्होंने पहले उसे खेत की तरफ भगाने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे।

          किसान के घर में गुरुवार को 6 फीट लंबा कोबरा घुस गया।

          किसान के घर में गुरुवार को 6 फीट लंबा कोबरा घुस गया।

          नाग को रेस्क्यू कर डिब्बे में किया गया बंद

          कोबरा घर में घुस जाने की बात सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। 2 घंटे के बाद जितेंद्र सारथी 26 किलोमीटर दूर स्थित कनकी गांव पहुंचे। फिर उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद नाग को रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर दिया।

          वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने नाग को किया रेस्क्यू।

          वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने नाग को किया रेस्क्यू।

          कोबरा को जंगल में छोड़ा गया

          रेस्क्यू के दौरान नाग ने जितेंद्र सारथी पर अटैक करने की भी कोशिश की, लेकिन उसे काबू कर डिब्बे में बंद कर दिया गया। जितेंद्र सारथी ने गांववालों को सांपों के प्रति जागरूक किया और फिर कोबरा को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।



                    Hot this week

                    रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ

                    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़...

                    रायपुर : शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

                    रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के...

                    Related Articles

                    Popular Categories