कोरबा: 7 साल के बच्चे का मर्डर, कुएं में मिला शव, मासूम को नहाते देख पड़ोसी की नीयत बिगड़ी, बच्चे का पैंट उतारकर गंदी हरकत की; चिल्लाने पर पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार

              कोरबा: जिले में 7 साल के बच्चे से गलत हरकत के बाद मर्डर हुआ है। मासूम तालाब में नहा रहा था। इस दौरान पड़ोसी रंजीत कुमार (19) की नीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां बच्चे का पैंट उतारकर उसने गंदी हरकत की। विरोध करने पर मार डाला।

              मामला पाली थाना के ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्चे के सिर पर पत्थर से 4 बार हमला किया। वारदात के बाद शव 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। घटना के 2 दिन बाद बच्चे की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

              घटना के अगले दिन कुएं से शव निकाला गया।

              घटना के अगले दिन कुएं से शव निकाला गया।

              1 अन्य युवक को शव लेने कुएं में उतारा गया था।

              1 अन्य युवक को शव लेने कुएं में उतारा गया था।

              पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा।

              पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा।

              अब जानिए पूरा मामला

              जानकारी के अनुसार, ग्राम गणेशपुर के रहने वाले शिवकुमार खुरसेंगा किसान है। उनका 7 साल का बेटा आयान 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। सभी बच्चे रोज की तरह साथ गए थे।

              नहाने के बाद उसके बाकी दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन आयान नहीं पहुंचा। काफी देर तक वो नहीं आया तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। पहले आसपास तलाश की गई, रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

              आखिरी बार पड़ोसी के साथ दिखा था मासूम

              परिवार वाले लगातार उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आयान को घर के सामने रहने वाला रंजीत कुमार (19) के साथ देखा गया था। वो आयान को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी।

              बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर बुलाई बैठक

              3 अप्रैल को भी परिवार वाले आयान को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे का पता लगाने के लिए गांव में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें गांव के लोग और परिजन शामिल हुए।

              इसी दौरान शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले रंजीत से पूछताछ की गई। लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा, जिससे लोगों का शक और गहरा गया।

              4 अप्रैल को मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागेश तिवारी खुद गांव पहुंचे, उन्होंने रंजीत से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आखिरकार रंजीत टूट गया और उसने सच उगल दिया।

              ‘आरोपी बोला- मासूम का शव कुएं में हैं’

              रंजित ने बताया कि आयान का शव पड़ोसी गांव करतली के एक खेत में बने कुएं में है। यह सुनते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर कुएं से बच्चे का शव बरामद कर लिया।

              पुलिस को शुरू से ही शक था कि बच्चे के साथ कुछ अनहोनी हुई है और उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने रंजीत से फिर से सख्ती से पूछताछ की।

              बच्चे का शरीर पानी में फूल गया था।

              बच्चे का शरीर पानी में फूल गया था।

              बच्चे को नहाते देख बिगड़ी थी नीयत

              पूछताछ में आरोपी रंजीत ने पूरा सच बताया। उसने कहा कि वह नशे की हालत में तालाब पहुंचा था, जहां आयान नहा रहा था। बच्चे को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया।

              आरोपी युवक बच्चे का पैंट उतारकर गंदी हरकत करने लगा, इसपर बच्चे ने विरोध किया और चिल्लाने लगा। इससे आरोपी डर गया। रंजीत को यह भी डर सताने लगा कि कहीं बच्चा घर जाकर सब कुछ बता न दे। इसी डर और घबराहट में उसने पास पड़े पत्थर से आयान के सिर पर चार बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

              इसके बाद उसने सबूत छुपाने के लिए बच्चे के शव को उठाकर पड़ोसी गांव के खेत में बने कुएं में फेंक दिया और वापस गांव लौट आया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

              पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रंजीत कुमार (19)

              पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रंजीत कुमार (19)

              आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

              पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: ब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, हादसे में दंपति समेत 4 लोगों की मौत

                              ब्रासीलिया: ब्राजील में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर...

                              Related Articles

                              Popular Categories