कोरबा: तेज रफ्तार कार ने राहगीर को रौंदा… अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत, आरोपी ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले

              कोरबा: जिले के कुआंभट्ठा इलाके में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार की टक्कर से वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कुआंभट्ठा इलाके का रहने वाला महमूद (40) किसी काम से दुकान जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। सिर फट जाने से उसका काफी खून बह गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

              पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया गया है।

              पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया गया है।

              मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी कार चालक को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी कार जब्त कर ली गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              Related Articles

                              Popular Categories