कोरबा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर… युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजन ने की गिरफ्तारी की मांग

        कोरबा: जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार शाम को गौ-माता चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके बाद गुरुवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

        भिलाई खुर्ध निवासी 24 साल का सचिन पटेल बाइक में अपने घर से कोरबा जा रहा था। इसी दौरान गौ माता चौक के पास यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जांच के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया था। जहां युवक ने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

        24 साल के सचिन पटेल की मौत के बाद परिजन ने कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

        24 साल के सचिन पटेल की मौत के बाद परिजन ने कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

        पुलिस पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल शव को परिजन के सुपुर्द किया गया है।

        हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी।

        हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी।

        सचिन पटेल के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों की मांग है कि कार चालक को गिरफ्तार किया जाए। वहीं मुआवजा राशि भी दी जाए।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत की ओर विष्णु कुमार का कदम

                प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर पर लगवाया...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories