Wednesday, February 18, 2026

              कोरबा : तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, 2 की मौत, कार चालक फरार, धूल और राखड़ उड़ने से छाया धुंध; हादसे में चली गई जान

              KORBA: कोरबा में सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे के बाद फोर व्हीलर सवार फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमुंडा मुख्य मार्ग के कुचेन मोड़ का है।

              हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। आनन-फानन में दोनों को SECL विकास नगर के विभागीय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

              आंधी तूफान के कारण धूल राखड़ उड़ने से धुंध से हादसा हुआ।

              आंधी तूफान के कारण धूल राखड़ उड़ने से धुंध से हादसा हुआ।

              तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

              स्थानीय लोगों की माने तो जिले में देर शाम 6 बजे लगभग हल्की आंधी तूफान के कारण धूल राखड़ उड़ने से धुंध छा गया था। इसी दौरान दीपका की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारी और फरार हो गए।

              शव को अस्पताल में रखवाया गया।

              शव को अस्पताल में रखवाया गया।

              मृत युवकों की हुई पहचान

              मृत युवकों की पहचान सुधीर सोना पिता सिलीप सोना उम्र 30 वर्ष निवासी बांकी मोंगरा निवासी और महेश चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी बांकी मोंगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सुधीर चला रहा था और पीछे महेश बैठा हुआ था।

              छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत।

              आरोपियों की पतासाजी की जा रही

              वहीं थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गाड़ी की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए थे, जिससे दोनों के सिर पर चोटें आई है, जिसके चलते मौत हो गई। दोनों के शव को विकास नगर अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories