कोरबा: घर के बाहर खड़ी कार में आगजनी… बाइक से भाग रहे दोनों आरोपियों को लोगों ने पकड़ा, CCTV कैमरे में घटना कैद

            कोरबा: जिले के बांकीमोंगरा थानांतर्गत गजरा बस्ती में घर के बाहर खड़ी एक कार को 2 नशेड़ियों ने आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद इंजन में हुए धमाके की आवाज सुनकर कार मालिक घर से बाहर निकला। ये देखकर दोनों नशेड़ी भागने लगे, जिन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आगजनी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं आग लगने से कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल गया है।

            जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात गजरा बस्ती में दोनों नशेड़ी बाइक से पहुंचे। अपनी बाइक को किनारे लगाकर दोनों ने कार में आग लगा दी। आग जैसे ही इंजन के पास पहुंची, वैसे ही धमाका हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर कार मालिक घर से बाहर निकला, जिसे देखकर दोनों नशेड़ी भागने लगे। इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

            दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

            दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

            वाहन मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि रात में खाना खाकर घर के अंदर पूरा परिवार सो रहा था। अचानक जब कार के इंजन के फटने की आवाज आई, तो उन्होंने निकलकर देखा कि कार में आग लगी हुई है। वहीं आरोपी बाइक से भागने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। बांकीमोंगरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

            पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसके लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।


                          Hot this week

                          Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

                          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़...

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ...

                          Related Articles

                          Popular Categories