कोरबा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 29 सितम्बर को विधानसभावार संकल्प शिविर का आयोजन…

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनांक 29 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को विधानसभावार संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंधिया के पीछे मैदान में प्रातः 11 बजे से तथा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सांस्कृतिक भवन दीपका में दोपहर 01 बजे से संकल्प शिविर का आयोजन किया गया वहीं शहर जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि कोरबा विधानसभा के इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी. पी. नगर कोरबा में दोपहर 01 बजे से संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है।

              जिला अध्यक्षों ने बताया कि इन तीनों स्थानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत समय पर शिविर स्थल पर विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इन्होने बताया कि शिविर में 04 विषयों पर चर्चा होगी। जिसमें पहला मतदान केन्द्र प्रबंधन, दूसरा कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां व कांग्रेस की नीतियां, तीसरा प्रदेश भाजपा की भ्रष्ट एवं जनविरोधी नीतियां और चौथा केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियां पर चर्चा होगी। इन्होने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, इंटक, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सभी प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी, जोन, वार्ड, बुथ कमेटी के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु

                              जय श्री राम से गुंजायमान हुआ रायपुर रेल्वे स्टेशनरायपुर...

                              रायपुर : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत

                              छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर...

                              रायपुर : सैनिकों और पूर्व सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट

                              छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ₹25 लाख तक की...

                              Related Articles

                              Popular Categories