KORBA : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिनांक 3 दिसंबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे टी पी नगर कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अध्यक्ष द्वय श्री जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, जोन, वार्ड, बुथ कमेटी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ आदि के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समय पर पहुंचने आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories