कोरबा: सी. ए. एसोसिएशन की बैठक संपन्न… 2023-24 के लिए कार्यकारिणी घोषित

        कोरबा (BCC NEWS 24): आज दिनांक 15/08/2023 को सी. ए. एसोसिएशन कोरबा की बैठक होटल पिंक डोर, टी. पी. नगर, कोरबा में रखी गयी। कोरबा सी. ए. एसोसिएशन में नये सदस्य को जोड़ने एवं नयी कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 का गठन किया गया।

        इस बैठक में सी. ए. अमित भोजसिया को अध्यक्ष सी.ए. आशीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष सी. ए. सौरभ अग्रवाल को सचिव, सी.ए. पलाश रेलवानी को कोषाध्यक्ष एवं सी.ए. शशांक अग्रवाल को सहसचिव के रूप में चुना गया। इस बैठक में सी. ए. एसोसिएशन कोरबा के वर्तमान पदाधिकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

        यह बैठक वर्तमान अध्यक्ष सी. ए. अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह जानकारी वर्तमान सचिव सी.ए. राहुल अग्रवाल ने दी।



                Hot this week

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories