KORBA : कलेक्टर द्वारा पुनर्वास ग्रामों एवं सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज एसईसीएल कुसमुंडा अंतर्गत खदान हेतु अधिग्रहित ग्राम खोडरी और पोड़ी के पुनर्वास ग्राम खम्हरिया तथा जटराज में बसाहट के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास ग्रामों को मॉडल पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वमंगला से इमलीछापर तक सड़क निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को गति देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम भिलाईखुर्द तरदा में प्रस्तावित नवीन पुल के स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर निगम आयुक्त श्री विनय मिश्रा तथा एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories