KORBA : रेत उत्खनन पट्टा आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) की सूचना

            • इच्छुक बोलीदाता ले सकते हैं भाग

            कोरबा (BCC NEWS 24): सर्वसाधारण की जानकारी के लिए यह सूचित किया गया है कि कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से द्वितीय चरण में ग्राम कछार, ग्राम पंचायत चोरभट्ठी, तहसील करतला, जिला कोरबा की रेत खदान का उत्खनन पट्टा आबंटन किया जाना प्रस्तावित है। इस नीलामी प्रक्रिया में अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदाता भाग ले सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी के लिए बोली प्रारंभ करने की तिथि 29 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे निर्धारित है तथा बोली की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी से संबंधित नियमों एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी की वेबसाइट, जिला कोरबा की वेबसाइट, छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट, कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) कोरबा तथा संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं। ई-नीलामी में भाग लेने हेतु इच्छुक बोलीदाता एमएसटीसी के लिंक  https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp का उपयोग कर सकते हैं। सभी पात्र बोलीदाता निर्धारित तिथियों के भीतर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी बोली प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी हेतु मो.नं.7587350731 में संपर्क किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories