कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा में सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ रही श्रीमती फूलकुमारी तिवारी का रविवार को दुखद निधन हो गया। निगम कार्यालय साकेत भवन में शोकसभा आयोजित कर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने दिवंगत श्रीमती तिवारी को श्रद्धाजलि अर्पित की। 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष तथा परिवारजनों को इस दारूण दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, सपंदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, विनोद गोंड़, विपिन मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, अजय शुक्ला, प्रकाश निषाद, हिमांशु राठौर, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, उदय मण्डल, सुभाषिनी आशावान, शांतिलाल सोनी, अरूण वर्मा, दीनदयाल सोनी, लीलाम्बर यादव, परमेश्वर शर्मा, गोविंद पालीवाल, बिहारीलाल यादव, रविकरण सिंह, शीतला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने स्व. श्रीमती तिवारी को अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की।

(Bureau Chief, Korba)




