कोरबा : सतरेंगा के डुबान में मिली युवती की लाश, 6 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार; सिर पर चोट के निशान

              कोरबा: जिले के सतरेंगा के खैरभवना डुबान में एक युवती की लाश मिली है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके से थोड़ी दूर पर चप्पल और खून के निशान भी मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला कत्ल के बाद शव ठिकाने लगाने का लग रहा है।

              मृत युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई, इसके बाद पुलिस ने विधि-विधान से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। लाश 15 अप्रैल को सुबह मिली थी। दरअसल लेमरू थानांतर्गत सतरेंगा के ग्रामीण प्रतिदिन की तरह खौरभवना डुबान की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में युवती की लाश पर गई। युवती ने लाल रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। सूचना मिलने पर लेमरू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

              युवती की लाश 15 अप्रैल को सुबह मिली थी।

              युवती की लाश 15 अप्रैल को सुबह मिली थी।

              पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। जब शव का निरीक्षण किया गया, तो उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे रक्तस्त्राव हुआ था। उसके दाएं हाथ में अंग्रेजी के अक्षर से गोदना में शंकर लिखा हुआ था। इसके अलावा मौके से महज चंद कदम दूर खून के धब्बे और मृतका की चप्पल बरामद हुई। जिससे हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका लग रही थी।

              शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

              शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

              मामले की तह तक जाने के लिए मृतका की पहचान जरूरी थी। इसके लिए शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था। पुलिस 6 दिनों तक लगातार मृतका की पहचान के लिए प्रयास करती रही। जहां जिले के तमाम थाना-चौकियों से भी जानकारी जुटाई गई।

              पड़ोसी जिला पुलिस से भी संपर्क किया गया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। आखिरकार शनिवार की दोपहर पुलिस ने निगम और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सफाईकर्मियों की मदद से मृतका का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करा दिया है। पोस्टमॉर्टम से भी युवती के सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : धड़कते दिल को मिला छत्तीसगढ़ का दुलार

                              प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु ने नारायणपुर की मासूम अनुष्का...

                              रायपुर : नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों के लिए सिम्स में 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 9425502353 शुरू

                              विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

                              त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा...

                              Related Articles

                              Popular Categories