कोरबा: बुजुर्ग का शव बरामद… सड़क किनारे मिली सड़ी-गली लाश, बेटियों की हो चुकी है शादी; अकेला रहता था मृतक

            KORBA: कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक सड़ी-गली लाश मिली है। ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार उम्र 55 वर्ष के रूप में इस लाश की पहचान हुई है। बुजुर्ग की लाश एसवी पावर प्लांट के बाउंड्री वॉल से लगे मेन रोड के पास बरामद हुई है।

            जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह आने-जाने वालों ने लाश को देखा। इसके बाद ग्राम नेवसा के कोटवार ने हरदी बाजार थाना पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी दर्री सहित हरदी बाजार थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के हालत को देखते हुए और मामला संदिग्ध मान पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया है।

            मृतक के दोनों बेटियों की हो चुकी है शादी

            बताया जा रहा कि मृतक को करीबन एक सप्ताह पहले हरदी बाजार के आसपास देखा गया था। सुखलाल धनवार के दो बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक अकेला था और लाठी के सहारा लेकर इधर-उधर घूमता रहता था। मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि दो दिन से बेटी के घर जाने की बात सोचकर उन्होंने सुखलाल पर ध्यान नहीं दिया था। सड़े गले हालत में लाश मिलने के बाद इसकी जानकारी लगी।

            हरदी बाजार थाना में पदस्थ एसआई मनोज मिश्रा ने बताया कि दो दिनों से नेवसा एसवी पावर प्लांट बाउंड्री वॉल से सटे सड़क किनारे आने-जाने वालों को बदबू आ रही थी। वहीं आज लोगों ने लाश को देखा। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories