कोरबा: मछली पकड़ने गए शख्स की मौत… 3 मासूमों के सिर से उठा बाप का साया, हसदेव नदी में गिरने से गई जान

              KORBA: कोरबा के हसदेव नदी में मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से एक 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ठाकुरघाट में रहने वाला सज्जाद खान मछली पकड़ने गया हुआ था। इसी दौरान वह पानी में गिर गया।

              मृतक का नाम सज्जाद खान है, जिसकी सर्वमंगला रोड पर ऑटो मोबाइल की दुकान है। मौके पर मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तब उसे पानी से बाहर निकाला। अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

              हसदेव नदी में मछली पकड़ने के दौरान सज्जाद खान की मौत।

              हसदेव नदी में मछली पकड़ने के दौरान सज्जाद खान की मौत।

              गैरेज में बाइक मैकेनिक का करता था काम

              मृतक के भांजे कलीम खान ने बताया कि मृतक के दो लड़की और एक लड़का है, जो अभी छोटे हैं। गैरेज में बाइक मैकेनिक का काम कर अपने बच्चे और पत्नी का भरण पोषण करता था।

              हसदेव नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

              हसदेव नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

              हसदेव नदी में तेज बहाव

              हसदेव नदी में अभी काफी तेज बहाव है। कुछ दिनों पहले हुई लगातार बारिश के कारण नदी लबालब है। मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा के बाद लाश का पोस्ट मार्टम कराया, फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राशन के लिए लाइन नहीं, सीधे ग्रेन एटीएम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जहां मैं खड़ा होता हूं,...

                              Related Articles

                              Popular Categories