कोरबा: जंगल में मिली सड़ी-गली लाश… शरीर पर चोट के निशान, हत्या कर सड़क किनारे फेंकने की आशंका; पुलिस कर रही जांच

        KORBA: कोरबा में पसान थानांतर्गत कोरबी पुलिस चौकी के ग्राम पाली पठेरी के जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव पुराना बताया जा रहा है।

        ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। देखने से ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। शव सड़क किनारे है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है।

        कोरबा में सड़क किनारे एक शख्स की लाश मिली है।

        कोरबा में सड़क किनारे एक शख्स की लाश मिली है।

        कोटवार के माध्यम से कराई गई मुनादी

        पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लाश की पहचान की जा रही है। आसपास के गांवों में सूचना दी गई है। कोटवार के माध्यम से भी मुनादी कराई जा रही है।

        पसान थात्रा क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिली।

        पसान थात्रा क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिली।

        पुलिस की टीम कर रही जांच

        पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या अभी कुछ कह नहीं सकते। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस की टीम अलग-अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories