KORBA: अब इतवारी से कोरबा तक चलेगी शिवनाथ एक्सप्रेस… 3 ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव, रेल यात्री लंबे समय से कर रहे थे मांग

              बिलासपुर/कोरबा: रेलवे प्रशासन ने शिवनाथ एक्सप्रेस को 29 सिंतबर से इतवारी से बिलासपुर होते हुए कोरबा रेलवे स्टेशन तक चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए यह बदलाव किया है। अन्य ट्रेनों के परिचालन के समय में भी आंशिक बदलाव हुआ है।

              शिवनाथ एक्सप्रेस का बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह करीब 7 बजे है। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन टर्मिनेट हो जाती थी। दोपहर करीब दो बजे इस ट्रेन की रैक से बिलासपुर- कोरबा पैसेंजर ट्रेन चलाई जाती थी। वापसी में कोरबा से यह ट्रेन शिवनाथ एक्सप्रेस बनकर रवाना होती थी।

              अकलतरा-नैला और चांपा के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा

              कोरबा, नैला, अकलतरा समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों को अब दिक्कत नहीं होगी। रेलवे ने 12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल और 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी में परिवर्तन किया है।

              इस समय पर चलेंगी गाड़ियां

              • बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरसिटी एक्सप्रेस अब बिलासपुर से 15:20 बजे छूटकर 16:03 बजे भाटापारा, 16:26 बजे तिल्दा, 17:05 बजे रायपुर पहुंचेगी।
              • वापसी में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 14:15 बजे पहुंचेगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन से सात बजे छूटेगी।
              • शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सुबह 7:05 बजे पहुंचने के बाद 7:15 बजे रवाना होकर 7:40 बजे अकलतरा, 7:55 बजे नैला, 8:10 बजे चांपा और 8:55 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से रवाना होने के समय पहले की तरह रहेगा।
              • 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर झारसुगुडा रेलवे स्टेशन से सात बजे रवाना होगी और 17:10 बजे रायपुर, 17:24 बजे सरस्वती नगर और 21:20 बजे गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
              • 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रायपुर स्टेशन से 20:40 बजे रवाना होगी। वापसी में भी दुर्ग से इस ट्रेन का परिचालन समय बदलेगा।

              दोपहर में नहीं है कोई ट्रेन

              जिन यात्रियों को ट्रेन से कोरबा तक सफर करना है, उन्हें 29 सितंबर से केवल सुबह और शाम ही को ट्रेन की सुविधा मिलेगी। शिवनाथ एक्सप्रेस के कोरबा तक विस्तार होने के बाद दोपहर 2.50 पर जाने वाली पैसेंजर बंद हो जाएगी।

              जिससे यात्रियों के लिए नई समस्या शुरू हो जाएगी। अब यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा के लिए दोपहर में भी ट्रेन सुविधा शुरू करने की दरकार रहेगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories