KORBA: जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन 27 अप्रैल को

              • 28 अप्रैल को स्वीप के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने 27 अप्रैल शनिवार को शाम 05 बजे जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैली में सभी विभाग के प्रतिभागी रहेंगे, इसके लिए हेलमेट अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 अप्रैल को साइकल रैली, दिव्यांग रैली, नववधु सम्मेलन जागरूकता कार्यक्रम, कॉलेज/स्कूली बच्चों का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, एनसीसी/एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रैली तथा मतदाता जागरूकता पर संदेश और फ्लैशमॉब कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
              28 अप्रैल को साइकल रैली का आयोजन शाम 05 बजे कलेक्ट्रेट गेट से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड तक की जाएगी। प्रतिभागियों को अपनी-अपनी साइकल लाना होगा। दिव्यांग रैली का आयोजन शाम 05ः30 बजे से प्रारंभ होगा। रैली सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से सीएसईबी चौक होकर वापस ग्राउण्ड तक पहुंचेगी। नववधू सम्मेलन जागरूकता कार्यक्रम सुबह 05ः35 बजे से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित होगी। इसके तहत प्रतिभागी मेहंदी, रंगोली एवं शपथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में शाम 05ः40 बजे से कॉलेज/स्कूली छात्र-छात्राओं का मानव श्रृंखला एवं साप्ताहिक गतिविधियों के प्रत्येक विभागों के प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा शाम 05ः50 बजे नुक्कड़ नाटक एवं रैली मतदाता जागरूकता का संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया है और शाम 06 बजे टी. पी. नगर स्थित पॉम मॉल में फ्लैशमॉब कार्यक्रम के तहत कॉलेज के बच्चों द्वारा डांस का आयोजन किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

                              विभागीय सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठकरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

                              ‘मिशन दृष्टि’ के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों...

                              आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI)...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories